
22 फरवरी 2022 को आरोग्य भारती केन्द्रीय कार्यालय भोपाल में प.पू. सरसंचालक माननीय मोहन राव भागवत जी का शुभागमन हुआ । कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के पश्चात् भगवान धन्वन्तरि के चित्र पर प. पू. सरसंघचालक जी ने पूष्पार्चन किया , उसके पश्चात् कार्यालय परिसर का भ्रमण किया और रूद्राक्ष एवं चंदन का पौधा लगाया । उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करने के बाद महानगर के सचिव डॉ . अजय चौकसे ने आरोग्य भारती भोपाल के महानगर के एवं केन्द्रीय कार्यालय के सहयोग से चल रहे गतिविधियों के विषय में प.पू. सरसंघचालक जी को जानकारी दी । प.पू. सरसंचालक जी ने आशीर्वाद देते हुए कार्यकर्ताओं से समाज में हमारी भूमिका क्या होनी चाहिए इस पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया । उन्होंने कहा की समाज का वह स्वरूप जहां कोई नहीं पहुँच सकता वहां आरोग्य भरती के कार्यकताओं को पहुँचना चाहिए एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए । उन्होने महिलाओं में हो रहे एनीमिया के लिए बताया कि यदि हम अपने आस – पास के छोटे से खाली स्थान पर भी यदि हरी सब्जी उगा कर उसका प्रयोग करेंगे तो इससे निजात पाया जा सकता है । इस प्रयोग से कुपोषण की समस्या भी कम होगी उन्होंने कहा हम प्रत्येक व्यक्ति को हम स्वास्थ्य युक्त बनाऐगे तो वह स्वास्थ्य साक्षर स्वयं बनेंगे । कार्यालय को देखकर उन्होंने कहा कि कार्यालय के कोने – कोने में आरोग्य भारती की परिकल्पना झलकती है । आरोग्य भारती के द्वारा संचालित कार्यक्रम की सराहना भी की । इस अवसर पर आरोग्य सम्पदा के नये स्वरूप का लोकार्पण किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यक्षेत्र प्रचारक श्री दीपक विस्पुते जी , सहक्षेत्र कार्यवा श्री हेमतं मुक्तिबोध जी विभाग प्रचारक श्री श्रवण जी , आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ . अशोक कुमार वार्ष्णेय जी , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ . मधुसूदन देशपाण्डे जी महानगर अध्यक्ष डॉ . अभिजीत देशमुख जी के अलावा मध्य भारत प्रांत एवं भोपाल महानगर के अन्यान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
