श्री धन्वन्तरि आयुर्वेदिक कालेज व अस्पताल चंडीगढ़ में संगोष्ठी का आयोजन

दिनांक 8 नवंबर, श्री धन्वन्तरि आयुर्वेदिक कालेज व अस्पताल चंडीगढ़ में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का विषय था – “आयुष के नए क्षितिज । इस संगोष्ठी में राष्ट्रीय संगठन

सचिव आरोगय भारती, डा. अशोक कुमार वाष्णेय जी, श्री धन्वन्तरि आयुर्वेदिक कॉलेज के निदेशक व प्रबन्धक पंडित सुदर्शन कुमार शास्त्री जी, सी एस आई ओ डायरेक्टर प्रोफेसर शान्तनु भट्टाचार्य, आरोग्य भारती के अखिल भारतीय प्रमुख श्री संजीवन जी, प्रोफेसर डा. संतोष कुमारजी, प्रोफेसर शिवानी शर्मा जी, श्री धन्वन्तरि आयुर्वेदिक कॉलेज के शिक्षक गण व समस्त छात्र छात्राओं ने भाग लिया । प्रमुख वक्ता डा. अशोक कुमार वाष्नेय जी ने भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को नई ऊँचाई तक पहुंचाने के लिए समस्त छात्र छात्राओं को प्रेरित किया । आयुर्वेदिक उपचार व जैविक तत्व, भारतीय आहार विहार द्वारा समस्त रोगों का रोकथाम व नाश, ऋतुचर्या, दिनचर्या का पालन करने की प्रेरणा दी। उत्तम स्वास्थ्य द्वारा धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष प्राप्ति का संभव होना। स्वस्थ् शरीर व स्वस्थ मन का आपसी सम्बन्ध, आयुर्वेद चिकित्सा द्वारा शरीर एवं मन की व्याधियों का समूलता नाश इन सब विषयों पर चर्चा हुई।

स्वदेशी चिकित्सा पद्धति पर कार्य करना, स्वदेशी आहार-विहार का पालन करना तथा आयुर्वेद का उद्देश्य “स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम् आतुरस्य विकार प्रशमनम अर्थात पीड़ितों के विकार निवारण हेतु आयुर्वेद द्वारा रोगों का समूल नाश, तथा स्वस्थ व्यक्ति में स्वास्थ्य को बनाए रखना इन पर बल दिया तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का प्रचार, प्रसार और पालन, इन सब का बोध कराया।

अंत में, श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के निदेशक एवं प्रबंधक पंडित सुदर्शन कुमार शास्त्री जी ने अतिथियों को आभार प्रतीक भेंट किया। इसके साथ ही संगोष्ठी का समापन हुआ।
भारत वर्ष के शुभ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शान्ति पाठ द्वारा कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *