कानपुर प्रांत :-झाँसी **
आरोग्य भारती, झांसी द्वारा माउंट लिट्रा कॉलेज में CPR एवं BLS पर कार्यशाला संपन्न।
झांसी, 18 अगस्त 2025, आरोग्य भारती, झांसी के तत्वावधान में माउंट लिट्रा कॉलेज, खाती बाबा, झांसी में "CPR एवं BLS पर कार्यशाला" का आयोजन डॉ. संजय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यशाला में डॉ. राज कुमार चाहर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष, रेडियोलोजी विभाग, एमएलबी पैरामेडिकल कॉलेज, झांसी, ने उपस्थित स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को CPR एवं BLS के बारे में विस्तार से समझते हुए बताया कि यदि कभी आपात स्थिति में किसी व्यक्ति को हृदयाघात या श्वास में रुकावट की समस्या हो जाय और उसकी जान जाने का खतरा हो तो कैसे BLS (BASIC LIFE SUPPORT) द्वारा CPR ( CARDIO PULMONARY RESUSCITATION) देकर उसकी हृदय गति और श्वास क्रिया को दोबारा सुचारू रूप से चालू कर उसकी जान बचाई जा सकती है। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को डमी के माध्यम से छाती पर दबाव डालकर एवं मुंह से श्वास देकर CPR का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में सभी छात्र-छात्राओं के सभी संबंधित प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर भी डॉ. राजकुमार चाहर द्वारा दिया गया।
श्रीमती अर्चना स्टुअर्ट, प्रिंसिपल, माउंट लिट्रा कॉलेज ने कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी का स्वागत और अंत में सभी का आभार प्रदर्शित किया।
उक्त अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. रोहित पाण्डेय, आरोग्य भारती की प्रांतीय सदस्य डॉ. पूनम बुधरानी, जिला सचिव इंजी. नवीन चंद्र शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष श्री बी. एन. शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. हेमंत पटसारिया, पैरामेडिकल का सहायक स्टाफ, माउंट लिटर कॉलेज का स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री नवीन चंद्र शुक्ला, जिला सचिव, आरोग्य भारती, झांसी ने किया।
कुल उपस्थित – 115
(पुरुष – 64, महिलाएं – 51)
