“धन्वंतरी पुरस्कार समारोह 2025 : आरोग्य भारती, अहिल्यानगर का प्रेरणादायी आयोजन”
अहिल्यानगर में आरोग्य भारती द्वारा आयोजित “धन्वंतरी पुरस्कार समारोह 2025” का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आरोग्य तथा योग सूर्य नमस्कार क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देने वाले विद्वानों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अशोककुमार वार्ष्णेय (अखिल भारतीय संगठन सचिव, आरोग्य भारती) थे, जबकि अध्यक्षता श्री शेखर मुंदडा (अध्यक्ष, महाराष्ट्र गोसेवा आयोग – राज्यमंत्री दर्जा) ने की। प्रमुख उपस्थितियों में नानासाहेब जाधव (प्रांत संघचालक, पश्चिम महाराष्ट्र), डॉ. संतोष गटणे (प्रांत सचिव, आरोग्य भारती) तथा डॉ. किशोर पुरकर (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) सहित अनेक मान्यवरों की उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त डॉ. जयदीप देशमुख, डॉ. अजित फुंदे, सौ. स्मिता बेलापुरकर, डॉ. मधुकर भोर, श्रीपाद शिंदीकर, अमेय वाघ, कैलास चोथे, राजेश परदेशी, योगेश सेतवाल, दादासाहेब ढवाण, सोमनाथ दिघे, संदीप भोर, और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन एवं धन्वंतरी पूजन से हुआ, जिसके पश्चात सौ. जान्हवी पुरकर ने धन्वंतरी स्तवन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक डॉ. किशोर पुरकर ने किया, जबकि अतिथियों का परिचय सौ. स्मिता खिल्लारी ने कराया। कार्यक्रम का संचालन वैद्य कौस्तुभ पुरकर एवं ऋतुजा पुरकर ने संयोजित रूप से किया। आभार प्रदर्शन भी डॉ. किशोर पुरकर द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आरोग्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों – डॉ. सुभाष फिरोदिया, डॉ. शुभदा खरे, डॉ. ओमप्रकाश अट्टल, डॉ. नंदकिशोर मुळे, डॉ. विलास पारेख, डॉ. जयराम खंडेलवाल – तथा योग सूर्य नमस्कार क्षेत्र से श्री दत्तात्रय रबडे, श्री रायभान बेल्हेकर और सौ. सरिता रत्नाकर दिवाकर को धन्वंतरी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में आरोग्य भारती महिला विभाग की सक्रिय सदस्याएँ – सौ. पौर्णिमा पुरकर, वैशाली चोथे, सौ. नीलम परदेशी, साजरी परदेशी एवं सर्वेश चोथे – भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी रहा और सभी उपस्थित अतिथियों ने इसे आरोग्य सेवा व समाजसेवा के आदर्श उदाहरण के रूप में सराहा।
