योग गुरु बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण जी से डा० अशोक कुमार वार्ष्णेय जी की सौजन्य भेंट सुखद रही । इस अवसर पर आरोग्य भारती की मासिक पत्रिका आरोग्य संपदा की प्रति डा० अशोक जी ने भेंट की । उन्होंने आरोग्य संपदा की प्रशंसा की । बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण जी ने दो महत्वपूर्ण शोध पुस्तक डा० अशोक जी को भेंट स्वरूप दिया । इस अवसर पर उत्तराखंड प्रांत के सह सचिव डा० देवेश शुक्ला जी एवं हरिद्वार जिला के अध्यक्ष डा० एस पी सिंह जी भी उपस्थित थे ।
