आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत की बैठक सम्पन्न

॥आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत की बैठक सम्पन्न॥
गोरखपुर: 21 जनवरी, 2026 को आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें संगठन में अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने एवं इसके प्रकल्पों को प्रभावी तरीक़े से जन सामान्य तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ डी पी सिंह ने की । इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ जी एस तोमर ने अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव तथा नागरिक कर्तव्य) को विकसित भारत की आधारशिला बताया । उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें भारतीय ज्ञान परम्परा को पुनः जन जन तक पहुँचाना है । नवोन्मेष के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारी समृद्ध संस्कृति विश्व के आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है । इसे और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए हमें इसके पीछे छिपी वैज्ञानिकता को वैश्विक मानवता के समक्ष उनकी अपनी भाषा में रखना होगा । अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ डी पी सिंह ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला । डॉ शशिकांत सिंह ने आगामी 20-21 फ़रवरी को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में होने जा रहे अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ़्रेंस में आरोग्य भारती के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया । इस अवसर पर डॉ प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, डॉ अंजनी कुमार सिंह, डॉ जयन्त नाथ, डॉ लालमणि चौरसिया, डॉ कमलेश पाण्डेय, डॉ विनम्र शर्मा, डॉ डी के सिंह, डॉ रमाकांत द्विवेदी, डॉ लक्ष्मी अग्निहोत्री सहित लगभग तेतीस सदस्यों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का प्रारंभ धन्वंतरि स्तवन से हुआ एवं समापन शांति मंत्र के साथ सम्पन्न हुआ ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *