, जन-जन तक स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुँचाने का संकल्प
जोधपुर। आरोग्य भारती जोधपुर प्रांत की ओर से कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग की बैठक भवानी आदर्श विद्या मंदिर, अशोक गार्डन के सामने आयोजित की गई। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के उद्देश्यों, संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के दायित्वों तथा जन-जन तक स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुँचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में आरोग्य भारती जोधपुर प्रांत के संरक्षक श्री ब्रजकिशोर माथुर जी ने आरोग्य भारती के उद्देश्यों एवं कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके पश्चात आरोग्य भारती जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष प्रो. डॉ. गोविन्द प्रसाद गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जन-जन को प्रेरित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के माध्यम से व्यापक जनजागरण करने और आरोग्य भारती के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया।
आरोग्य भारती उत्तर राजस्थान के संयोजक श्री संजीवन कुमार जी ने स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज को स्वस्थ बनाने के लिए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को आरोग्य भारती से जोड़ने तथा आगामी समय में संगठन के विस्तार की योजनाओं पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में जोधपुर प्रांत संघचालक श्री हरदयाल जी भाईसाहब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समाज में स्वस्थ रहने की भावना जागृत करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुँचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री संजय कपूर ने किया। अभ्यास वर्ग में बीकानेर, पाली, फलोदी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक में संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने, जनजागरण गतिविधियों को गति देने तथा भविष्य में आरोग्य भारती के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अशोक जी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न घरेलू उपचारों की जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपयोगी घरेलू उपायों, आयुर्वेदिक पद्धतियों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और प्राकृतिक उपायों के माध्यम से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
