जलगांव में आरोग्य भारती की
राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला – संपन्न
आरोग्य भारती की राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला – 4.11.26 जलगांव के आईएमए सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी उपस्थित थे, जबकि अध्यक्षता पद्मश्री श्री चैत्राम पवार जी ने की। कार्यशाला को राष्ट्रीय महासचिव सुनील जोशी जी, राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय जी, राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख श्री प्रवीण प्रभाकर जी, मेयर श्रीमती दीपमाला काले जी ने संबोधित किया।
आरोग्य भारती का स्वास्थ्य व पर्यावरण
क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान : केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कार्यशाला में कहा कि पर्यावरण की रक्षा किए बगैर मानवता की रक्षा संभव नहीं। पर्यावरण संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। श्री सेठ ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आरोग्य भारती देश भर में जागरूकता अभियान चला रही है और इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के कण कण में पर्यावरण संरक्षण का भाव समाहित है। हमारे पर्व त्यौहार भी प्रकृति रक्षा पर आधारित हैं। पर्यावरण चेतना का पाठ हमें आदिवासी समुदायों से भी सीखना चाहिए कि कैसे उन्होंने प्रकृति की रक्षा की है। करमा और सरहुल जैसे पर्व भी पर्यावरण का संदेश देते हैं।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है
शुद्ध पर्यावरण : डॉ अशोक वार्ष्णेय
राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि आरोग्य भारती का लक्ष्य है प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक परिवार स्वस्थ रहे, ताकि स्वस्थ भारत का निर्माण हो पाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संरक्षण के लिए पर्यावरण की रक्षा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे प्रयासों और उपक्रमों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण रक्षा में योगदान कर सकता है।
5 सत्रों में पर्यावरणविदों,
विशेषज्ञों का हुआ संबोधन
कार्यशाला में 5 सत्र सम्पन्न हुए, जिसमें पर्यावरणविदों और विशेषज्ञों का हुआ संबोधन हुआ, जिनमें प्रमुख हैं–धर्मेंद्र पारिख (सूरत, गुजरात), विशाल सोनकुल (जलगांव), राजू भाई ठक्कर (गुजरात), आशीष जोशी (नीमच, मध्य प्रदेश), आशीष मंडलोई (मुंबई) आदि। कार्यशाला में 66 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पर्यावरण दिग्दर्शिका का विमोचन
राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री तथा अन्य अतिथियों ने पर्यावरण दिग्दर्शिका का विमोचन किया। इसमें पर्यावरण विषय पर व्यापक मार्गदर्शन किया गया है।
प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई
प्रतिभा, मिला पुरस्कार
कार्यशाला में आयोजित पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। प्रदर्शनी में 20 मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिसमें श्री सेठ ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र–छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने पर्यावरण पर गीत भी प्रस्तुत किया।
पर्यावरण योद्धा हुए सम्मानित
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में जलगांव के पर्यावरण योद्धाओं को पर्यावरण सम्मान प्रदान किया गया।
पर्यावरण शपथ
कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों को ’पर्यावरण शपथ’ दिलाई गई।
