नन्हे कदम ऊंची उड़ान
निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सा वार्ड का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न
आरोग्य भारती इंदौर महानगर,नीमा इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑर्थोपेडिक सेंटर के संयुक्त तत्वधान में यूनिक हॉस्पिटल इंदौर मैं अस्थि बाधित दिव्यांग बच्चों के लिए नन्हे कदम ऊंची उड़ान नामकरण के साथ 30 बेड का सुसज्जित वार्ड का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह श्री आलोक कुमार जी के मुख्य अतिथि, इंदौर के वरिष्ठ उद्योगपति श्री अमित मोदी, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार जी वार्ष्णेय के विशिष्ट आथित्य में संपन्न हुआ। डॉ प्रमोद नीमा द्वारा विगत 30 वर्षों से 550 शिविरों के माध्यम से 10000 से अधिक बच्चों का 30000 से अधिक सर्जरी कर, दिव्यांगता निवारण के लिए किये जा रहे कार्यों को और अधिक गति देने हेतु स्वयं के अस्पताल यूनिक हॉस्पिटल में 30 बेड का सुसज्जित लोकार्पित हुआ इस अवसर पर जिन बच्चों के पूर्व में सर्जरी के माध्यम से उपचार कर साधारण जीवन धारा में जोड़ा, उन्ही बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।श्री आलोक कुमार जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में डॉ प्रमोद नीमा की सराहना करते हुए उपस्थित सामाजिक जनों से आवाहन किया कि, वह अब इन बच्चों के शिक्षा और रोजगार पर भी अपना सहयोग प्रदान करें और इस तरह के पुनीत कार्य में परोपकार के लिए सदैव तत्पर रहे। विशिष्ट अतिथि श्री आलोक मोदी जी ने भी अपने शिक्षा संस्थान में प्रतिवर्ष ऐसे उपचारित बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का वचन दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक कुमार जी वार्ष्णेय ने आरोग्य भारती का परिचय दिया ।इस अवसर पर आरोग्य भारती के स्वस्थ गांव योजना के राष्ट्रीय संयोजक श्री भोलानाथ जी का सम्मान किया गया ।आरोग्य भारती मालवा प्रांत कार्य अध्यक्ष वैद्य लोकेश जोशी व डॉ प्रमोद नीमा मंच पर उपस्थित रहे
डॉ प्रमोद नीमा ने अपने जीवन की इस महत्वपूर्ण यात्रा व कार्य का विस्तार से अवगत कराया स्वागत भाषण डॉ सुहानी कयाल व
आभार प्रदर्शन डॉ वत्सल कयाल ने किया। मंच का संचालन श्रीमती माला सिंह ठाकुर ने किया ।अतिथि स्वागत श्री मनसुख जी संचेती, श्रीमती ममता नीमा, डॉ कृष्णकांत नीमा ,डॉ आरके बाजपेई ने किया। अतिथि परिचय डॉ आशीष तिवारी ने दिया।यूनिक हॉस्पिटल और आरोग्य भारती के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मालवा प्रांत संघ चालक श्री प्रकाश जी शास्त्री, पद्म श्री श्री गोकुलोत्सव जी महाराज ,महामंडलेश्वर दादू महाराज जी ,व अनेक संत जनों के साथ सांसद श्री शंकर लालवानी ,विधायक सुश्री उषा ठाकुर, श्री मधु वर्मा आरोग्य भारती मालवा प्रांत संगठन सचिव डॉ मनोज गुप्ता उपाध्यक्ष डॉ एस पी सिंह डॉ राकेश शिवहरे, सहित अनेक सामाजिक संगठन के पदाधिकारी समाज जन और अनेक संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों की उपस्थिति में लोकार्पण समारोह सुस्वादु भोजन के साथ संपन्न हुआ
