Setting Standards in Physiotherapy: Academics and Clinicals

आरोग्य भारती के तत्वावधान में 22 नवंबर 2026 को ICMR–भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC),भोपाल में 5वीं राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी कॉन्फ्रेंस–2026 का आयोजन किया गया।

“Setting Standards in Physiotherapy: Academics and Clinicals” विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 250 फिजियोथेरेपिस्ट ने सहभागिता की।राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात वक्ताओं एवं विशेषज्ञों ने फिजियोथेरेपी शिक्षा,क्लिनिकल प्रैक्टिस,अनुसंधान, कौशल-आधारित प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में श्री अशोक वार्ष्णेय,राष्ट्रीय सचिव,आरोग्य भारती; श्री शोभित जैन,सचिव,आयुष विभाग; डॉ. मनीषा श्रीवास्तव,निदेशक,ICMR–BMHRC; डॉ.संजीव कुमार झा,राष्ट्रीय अध्यक्ष,इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट;डॉ.डी.विजय कुमार,अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल (NCAHP); श्री शेहलोज जोशी,सचिव,NCAHP,मध्य प्रदेश तथा डॉ. पी. सुरेश,डीन,पीपुल्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी सहित अनेक विशेषज्ञों ने सहभागिता की।

सम्मेलन की प्रमुख बातें

🔹 फिजियोथेरेपी में अनुसंधान एवं क्लिनिकल ट्रायल्स को प्रोत्साहन
🔹 NCAHP के अंतर्गत नए पाठ्यक्रम एवं Competency-Based Curriculum पर चर्चा
🔹 कौशल-आधारित प्रशिक्षण और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर
🔹 रोगों की रोकथाम, पुनर्वास एवं स्वास्थ्य संवर्धन में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका
🔹 आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विकास
🔹 अकादमिक एवं क्लिनिकल क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता

वक्ताओं ने अपने विचारों में फिजियोथेरेपी को एक महत्वपूर्ण बहुविषयक स्वास्थ्य सेवा के रूप में विकसित करने, वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट के माध्यम से समाज को बेहतर पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

यह राष्ट्रीय सम्मेलन फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान एवं क्लिनिकल सेवाओं को एकीकृत करने और भविष्य के लिए उच्च मानक स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *