आरोग्य भारती पंजाब की प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक आर्य समाज मंदिर नंगल में दिनांक 17 अप्रैल 2022 रविवार को आयोजित की गई।
बैठक में *डॉ. अशोक वार्ष्णेय जी* राष्ट्रीय संगठन सचिव का मार्ग दर्शन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं धनवंतरी वंदना से हुआ। बैठक में डॉ. अशोक वार्ष्णेय जी ने आरोग्य भारती के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं कोरोना कालखंड में कार्यक्रताओ के अनुभव शेयर किए। उन्होंने ने आरोग्य भारती के आगामी कार्यक्रमों की के बारे में विस्तृत चर्चा की।
बैठक में सुश्री मनिंदरजीत कौर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रमुख समग्र किशोरी विकास ने भाग लिया। इस के अतिरिक्त डा.ईश्वर चन्द्र सरदाना संगठन सचिव आरोग्य भारती पंजाब,डा.कमल प्रराशर कोषाध्यक्ष आरोग्य भारती पंजाब,डा.विपल मल्होत्रा सहसचिवआरोग्य भारती पंजाब, श्री शक्ति हांन्डा प्रमुख योग आरोग्य भारती पंजाब,श्री बलराम प्रराशर, श्रीमती बबली चांदला, श्रीमती शोभा शर्मा एवं आरोग्य भारती रुपनगर तथा प्रान्त के अन्य जिलों के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।