आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय जी प्रवास दिनांक 09 मार्च 2026 को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ( AIIA) , नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग में स्थित किंडर लैब में रहा ।
यह प्रयोग शाला , निउरोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी तथा श्वसन अध्ययनों में उन्नत बाल चिकित्सा देखभाल के लिए कौमारभृत्य की एक समर्पित पहल है।
ये अत्याधुनिक सुविधाएँ—प्राण की श्वसन सेवाओं जैसे स्पाइरोमेट्री और इंपल्स ऑसिलोमेट्री से लेकर मोटर मूल्यांकनों जिसमें बैलेंस ट्रैकिंग शामिल है, स्पर्श के डर्मेटोलॉजी उपकरणों जैसे कॉर्नियोमीटर और क्यूटोमीटर, धृति के इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी यूनिट जैसे ईईजी और ईएमजी, तथा ज्ञान के सेंसरी मूल्यांकनों जैसे टाइम्पेनोमेट्री और ऑडियोमेट्री तक—वास्तव में प्रभावशाली हैं तथा समग्र बाल स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। इंटीग्रेटिव चिकित्सा की और ये एक अनूठा प्रयास है
