08 मार्च 2026, रविवार को आरोग्य भारती दिल्ली प्रांत द्वारा ज़ाकिर हुसैन दिल्ली महाविद्यालय में पर्यावरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला, जिसमें लगभग 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अश्वनी मेहता जी (दिल्ली प्रान्त अध्यक्ष) ने की। मुख्य वक्ताः पर्यावरण विशेषज्ञ श्री राहुल आर्य जी (सलाहकार, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथिः डॉ. अशोक कुमार वाष्र्णेय जी (राष्ट्रीय संगठन सचिव, आरोग्य भारती) ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। श्री संजीवन कुमार जी (उत्तर व् राजस्थान क्षत्र संयोजक) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के विषय में पेड़, पानी, प्लास्टिक और स्वछता के प्रति जागरण और करनिये कार्यों पर चर्चा हुई। डॉ अशोक कुमार वाष्र्णेय जी ने पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को चार श्रेणियों में बंटा :
१. व्यक्तिगत करने योग्य कार्य
२. परिवार द्वारा किये जाने वाले कार्य
३. समाज द्वारा किये जाने वाले कार्य
४. संघटनात्मक कार्य
कार्यकर्म 3 सत्रों में संपन्न हुआ।
इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना और व्यवहारिक समाधान पर चर्चा रहा।
दिल्ली प्रान्त के सभी जिलों का प्रतिनिधित्व इस कार्यक्रम में रहा।
