arogya bharti

आरोग्य भारती द्वारा वेटरनरी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन।

आरोग्य भारती महाकौशल प्रान्त
आरोग्य भारती द्वारा वेटरनरी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन। आरोग्य भारती जिला इकाई रीवा के संयोजन में दिनांक -02 सितम्बर 2025 को पशु चिकित्सा एवं विज्ञान महाविद्यालय कुठुलिया रीवा में डाक्टर प्रभाकर चतुर्वेदी ( चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी रीवा एवं प्रांत कार्याध्यक्ष आरोग्य भारती) के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसाइटी रीवा के सहियोग से पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में रक्तदान शिविर एवं रक्तदान हेतु प्रेरणादायी उद्बोधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं महाविद्यालय के डीन, स्टाफ एवं छात्रो द्वारा रक्तदान किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान हरिनारायण जी ( विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रीवा विभाग), अध्यक्षता डा अजीत प्रताप सिंह ( डीन -पशु चिकित्सा एवं विज्ञान महाविद्यालय रीवा), विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र प्रसाद पांडेय ( सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी रीवा) , संयोजक प्रतिनिधि एड विकास मिश्रा ( प्रांत सह सचिव आरोग्य भारती) उपस्थित रहे । अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रो को रक्तदान करने के फायदे के बारे में बताया और बताया कि किस प्रकार हम रक्तदान कर के समाज के किसी जरूरतमंद की मदद कर उसका जीवन बचा सकते हैं । किसी भी युद्ध या बड़ी दुर्घटना में चिकित्सा व्यवस्था में बहुत अधिक मात्रा में रक्त की आवश्यकता पड़ती है इस लिए हमे राष्ट्र हित में भी रक्त दान करना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन डा अजीत सिंह ने किया ।कार्यक्रम में आरोग्य भारती से डा स्वतंत्र सिंह ( विभाग संयोजक मऊगंज),डा शेषमणि कुरुमवंशी ( विभाग संयोजक रीवा),डा विवेक सिंह ( जिला अध्यक्ष), डा अजीत सिंह ( सचिव आरोग्य भारती एवं कार्यकारिणी सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी रीवा), भारती शर्मा ( उपाध्यक्ष),डा अभिषेक श्रोत्रिय ( सह सचिव), मुकेश पाठक ( कोषाध्यक्ष), प्रदीप गुप्ता ( मीडिया प्रभारी), रेडक्रास रीवा से वॉइस चेयरमैन ए के ख़ान,अशोक श्रीवास्तव ( प्रभारी ब्लड डोनेशन) सहित स्टाफ एवं वेटरनरी कॉलेज प्रोफेसर, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के डीन एवं स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं सहित 35 से अधिक संख्या मे रक्तदान किया । रक्त दाताओं को आरोग्य भारती द्वारा उपहार एवं रेडक्रास द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रांत सह सचिव
महाकौशल प्रान्त

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *