दिल्ली के प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक डा० बी एस जौहरी जी द्वारा लिखित पुस्तक “Healing through Wisdom” डा० अशोक कुमार वार्ष्णेय को स्वयं के द्वारा भेंट किया गया । साथ में उनकी पुत्र बधू डा० नेहा जौहरी जी उपस्थित रही । इस पुस्तक में डा० अशोक जी का शुभकामना संदेश भी लिखा गया है । डा० जौहरी होम्योपैथी पद्धति से गर्भ संस्कार के विशेषज्ञ हैं । आपके सेवा कार्य से प्रभावित होकर आरोग्य भारती ने “ स्व० कमलाकांत तिवारी स्वास्थ्य अन्वेषण पुरस्कार – 2025” से सम्मानित किया है ।
