डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय जी भाई साहब के लखनऊ प्रवास के क्रम में एस जी पी जी आई, लखनऊ की टोली के साथ एक बैठक

आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय जी भाई साहब के लखनऊ प्रवास के क्रम में एस जी पी जी आई, लखनऊ की टोली के साथ एक बैठक दिनांक 24 नवंबर 2025 दिन सोमवार को एस जी पी जी आई के पुस्तकालय में स्थित सभागार में आयोजित हुई।
इस बैठक में भाई साहब ने इस टोली के विगत कार्यों की समीक्षा की तथा कार्य को आगे बढ़ाने से संबंधित चर्चा की।
बैठक का संचालन आरोग्य भारती के श्री रघुराज जी किया।
बैठक के प्रारंभ में भगवान धन्वंतरि स्तवन का पाठ आरोग्य भारती लखनऊ उत्तर के जिला सहसचिव डॉ उदित छेत्री जी द्वारा किया गया।
इसके पश्चात आरोग्य भारती लखनऊ दक्षिण के जिलाध्यक्ष डॉ मनीष कटारे जी ने सभी उपस्थित सज्जनों का परिचय कराया।
मुख्य रूप से उपस्थित पी जी आई शाखा के पदाधिकारियों में प्रो गौरव अग्रवाल जी -अध्यक्ष, प्रो अंकुर भटनागर जी -सचिव, प्रो विजय उपाध्याय जी -सह सचिव, प्रो प्रभाकर मिश्रा जी -संगठन सचिव, प्रो प्रीति दबाड़गांव जी – उपाध्यक्ष, प्रो राजेश हर्षवर्धन जी – उपाध्यक्ष, प्रो अमृत गुप्ता जी – गर्भ संस्कार प्रमुख एवं प्रो धीरज खेतान जी, प्रो शिव कुमार जी, डॉ राघवेंद्र जी , डॉ शिवेंद्र वर्मा जी, श्री रघुराज जी, श्री व्यास जी, श्री कमलेन्द्र जी, इंजी. एस बी सिंह जी, एवं अन्य गणमान्य बंधु की गरिमामयी उपस्थिति रही!
संगठन के पदाधिकारियों में श्रीमान दुर्गेश जी- सामाजिक सदभाव प्रमुख तथा डॉ संग्राम सिंह जी- क्षेत्र संयोजक, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अवध प्रान्त आरोग्य भारती के पदाधिकारियों की भी विशेष रूप से उपस्थिति रही जिसमे
डॉ इन्द्रेश सिंह जी -सचिव
डॉ सुनील अग्रवाल जी – संगठन सचिव
डॉ अजीत सिंह जी – कार्यालय प्रभारी
उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *