रांची में आरोग्य भारती की बैठक

रांची में आरोग्य भारती की बैठक में
डॉ अशोक वार्ष्णेय जी का मार्गदर्शन

रांची महानगर में निवास करने वाले आरोग्य भारती के सभी स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण प्रभाकर जी के मोराबादी, रांची स्थित आवास पर सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संगठन सचिव आदरणीय डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय जी का मार्गदर्शन हुआ। उन्होंने एक अच्छे कार्यकर्ता के गुणों पर प्रकाश डाला और देशभर में चल रहे आरोग्य भारती के कार्यों की संक्षिप्त जानकारी भी दी।

बैठक की अध्यक्षता प्रांत कार्याध्यक्ष डॉ शंभू प्रसाद जी ने की तथा संचालन प्रांत उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र नाथ तिवारी जी ने किया। बैठक में रांची महानगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *