राष्ट्रीय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

आरोग्य भारती भोपाल महानगर एवं आर डी मेमोरियल आयुर्वेदिक महाविद्यालय भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रीय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसका पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर दिनांक 23 सितम्बर को किया गया । इसके मुख्य अतिथि डा० अशोक कुमार वार्ष्णेय जी थे। इस प्रतियोगिता में जम्मू , केरल , उत्तराखंड , असम सहित 29 प्रांत के 730 स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । प्रथम पुरस्कार में 10 हज़ार की राशि , प्रमाण पत्र तथा चरक सहिंता, द्वितीय पुरस्कार में 7 हज़ार की राशि , प्रमाण पत्र तथा सुश्रुत सहिंता तथा तृतीय पुरस्कार में 5 हज़ार की राशि , प्रमाण पत्र तथा अष्टांग हृदय दिया गया । स्नातक समूह में द्वितीय पुरस्कार आंध्रप्रदेश की छात्रा को प्राप्त हुआ ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *