(आरोग्य भारती गोरक्ष प्रान्त- बस्ती) – सूचना
आरोग्य भारती कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य चिंतन आरोग्य भारती की मूलधारणा
15 अक्टूबर वुधवार को शहर के रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आरोग्य भारती गोरक्ष प्रान्त अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ जिसमें प्रान्त के सभी 10 जिलों से आरोग्य भारती के कार्यकर्ता भाग लिए कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10 बजे भगवान धनवंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ( उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग उप्र ) तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत नगर की चेयरमेन श्रीमती नीलम सिंह राना रही आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय ने संघ शताब्दी बर्ष में आरोग्य भारती की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की डॉ वार्ष्णेय ने कुटुंब पर चर्चा के दौरान बताया की आज परिवार बिखर रहे है प्राचीन परंपराये विलुप्त हो रही हमें परिवार को एक करने के लिए सभी को भोजन एक साथ करना चाहिए व्यक्ति बिना किसी दवाई के स्वस्थ्य कैसे रहे आरोग्य भारती इसी मूल उद्देश्य को लेकर अपनी यात्रा प्रारंभ की थी और आज देश के सभी प्रांतो में आरोग्य भारती के कार्यकर्ता स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे है अतिथि उदवोधन के दौरान गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री महेश शुक्ला ने आरोग्य भारती के कार्यों की प्रशंसा की तथा बताया की स्वस्थ्य राष्ट्र के निर्माण में आरोग्य भारती के कार्य अविस्मरणीय है मंचासीन आरोग्य भारती बस्ती के संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह अपने उदबोधन में बताया की आरोग्य भारती की प्रेरणा से नगर पंचायत नगर में योगा कार्यक्रम स्वच्छता कार्यक्रम, वृद्धजन सम्मान जैसे कई कार्यक्रम नियमित किए जा रहे है जिसका समाज में सकरात्मक शंदेश है इसके अलावा राना दिनेश प्रताप सिंह ने यह भी कहा की आरोग्य भारती का बर्ष 2017 में भारत का स्वास्थ्य नीति बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है जिसका असर समाज में दिखने लगा है वासिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आनंद बिहारी ने व्यसन मुक्ति पर व्याख्यान देते हुए मोबइल के ज्यादा उपयोग को भी एक नशा बताया तथा इसके दुश परिणामो के बारे में लोगों को आगाह किया शैक्षिक सत्र के अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रहे मंच का संचालन कर रहे आरोग्य भारती गोरक्षप्रान्त के सचिव डॉ दीपक सिंह ने आरोग्य भारती के बारे में विस्तार से चर्चा किया तथा “मेरा स्वास्थ्य मेरी जिम्मेदारी ” जैसे स्लोगन को घर घर तक पहुंचाने का अवह्वान किया प्रान्त संरक्षक डॉ सत्या पाण्डेय एवं प्रान्त अध्यक्ष डॉ डीपी सिंह ने संगठन विस्तार के लिए योजना बनाने की बात कही समापन सत्र में बस्ती राजमाता श्रीमती आशिमा सिंह ने अतिथि उदबोधन करते हुए बताया की आरोग्य भारती के कार्यकर्ता स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहद सकरात्मक कार्य कर रहे है तथा राजमाता ने बस्ती में आरोग्य वाटिका बनाने के लिए स्थान देने की बात भी कही जिला अध्यक्ष डॉ वीके श्रीवास्तव, डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, सचिब निरंकुश शुक्ला, प्रान्त सहसचिव जयंत नाथ,डॉ राजेश पटेल (सर्जन)दीपिका पाण्डेय,डॉ अपर्णा अग्रवाल, गरिमा जायसवाल आदि ने अतिथियों का सत्कार किया कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक डॉ संग्राम सिंह, प्रांतीय सदस्य डॉ शक्ति सिंह, संगठन सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद मिश्र, डॉ वीपी मिश्रा, निरुपमा शर्मा, डॉ एस.के सिंह,डॉ सौरभ श्रीवास्तव, डॉ प्रीतम गुप्ता, डॉ अमरनाथ पाण्डेय, योगाचार्य सन्नो दुबे,आदित्य नारायण, डॉ भरत पाण्डेय,अधिवक्ता विजय श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह,पंकज सिंह, डॉ प्रतिनव यादव, डॉ अलका राय, डॉ अरविन्द श्रीवास्तव, डॉ वरुण आनंद सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे
(प्रान्त सचिव)
डॉ दीपक सिंह
