चतुर्थ वाहिनी पी ए सी धूमनगंज, प्रयागराज के परिसर में श्री धन्वंतरि जयंती महोत्सव

भगवान धन्वंतरि जयंती

महानगर प्रयागराज
आज दिनांक १६ अक्टूबर २०२५, सायं काल आरोग्य भारती प्रयागराज महानगर जिला एवं जगोत्तम चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे चतुर्थ वाहिनी पी ए सी धूमनगंज, प्रयागराज के परिसर में श्री धन्वंतरि जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। संपूर्ण आयोजन आरोग्य भारती प्रयाग विभाग संयोजक, वैद्य एस के राय जी द्वारा चतुर्थ वाहिनी पी ए सी के शिविर पाल श्री राकेश कुमार शर्मा जी के अध्यक्षीय सहयोग से सुसम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आरोग्य भारती महानगर प्रयागराज की ओर से सदस्यगण वैद्य गौरव सिंह, श्री शेखर मिश्र , श्री कार्तिकेय श्रीवास्तव एवं श्री विनय मिश्र जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वैद्य डॉ एस के राय के द्वारा धन्वंतरि स्तवन से हुआ, तदुपरांत आपने भारी संख्या मे मौजूद पी ए सी के जवानों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर बीमारियों से बचाव की ओर प्रेरित और उद्यत किया; आरोग्य भारती महानगर सचिव श्री बृजेन्द्र श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने जवानो को आरोग्य भारती और उसके आयामों से परिचय कराया और शांति पाठ कराने के साथ आयोजन को सकुशल समायोजित कराया। लगभग 700 जवानों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर एक स्वास्थ्य शिविर एवं आयुर्वेदिक दवाओं के वितरण की व्यवस्था भी की गई , जिसमें काफी संख्या में जवान दवाएँ एवं सलाह आदि से लाभान्वित हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *