आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय जी भाई साहब के अवध प्रांत प्रवास के क्रम में दिनांक 24 नवंबर 2025 दिन सोमवार को नवप्रवेशित चिकित्सा विद्यार्थियों का प्रबोधन कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अशोक जी भाई साहब तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र संयोजक डॉ संग्राम सिंह जी, अवध प्रांत संरक्षक डॉ नरेंद्र अग्रवाल जी, प्रांत अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह जी, एंकराइट ग्रुप के चेयरमैन डॉ कीर्ति कुमार जी तथा एंकराइट ग्रुप की सी ई ओ डॉ रीतिका रोहतगी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती अवध प्रांत सचिव डॉ इंद्रेश कुमार सिंह जी ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान धन्वन्तरि जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया।
भगवान धन्वन्तरि स्तवन डॉ बिभा रानी रत्ना जी के नेतृत्व में संस्था की छात्राओं द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों का परिचय डॉ स्वप्निल कैथवास जी ने कराया तथा अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया।
अपने उद्बोधन में प्रांत अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह जी ने छात्रों से संवाद कार्य हुए हर्बल ड्रग स्टैंडरडाइज़ेशन पर राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर हो रहे शोध कार्यों के विषय में बताया तथा इस विषय में अपने अनुभव साझा किए।
अपने उद्बोधन में प्रांत संरक्षक डॉ नरेंद्र अग्रवाल जी ने छात्रों को वर्तमान समय में आरोग्य के प्रति जागरूकता के महत्व को बताते हुए चिकित्सा के साथ साथ स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय जी भाई साहब ने कुछ प्रश्नों के माध्यम से छात्रों को समय से सोने-उठने, शारीरिक एवं मानसिक व्यायाम करने, आधुनिक उपकरणों का सावधानी से उपयोग करने जैसे विषयों पर ध्यान आकर्षित किया।
इसके साथ ही आयुष के क्षेत्र में वर्तमान उपलब्धियां, सरकार के प्रयास, योजनाएँ, तथा आगामी वर्षों में संभावित चिकित्सा जगत के विकास और परिवर्तन के विषय में छात्रों को अवगत कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एंकराइट ग्रुप के चेयरमैन डॉ कीर्ति कुमार जी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके उद्बोधन से छात्रों ही नहीं अपितु शिक्षकों तथा उपस्थित अन्य चिकित्सकों का भी उत्साहवर्धन हुआ है।
इसके पश्चात अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंट कर उनका धन्यवाद किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्रीदेवी सी उन्नी जी ने किया।
तत्पश्चात संस्था की छात्राओं द्वारा शांति मंत्र कराया गया।
इसके पश्चात अतिथियों द्वारा आरोग्य वाटिका में आरगवध, रुद्राक्ष, आंवला आदि पौधों का रोपण किया गया।
सभी ने अल्पाहार ग्रहण कर प्रस्थान किया।
कार्यक्रम में संगठन की ओर से अवध प्रांत उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह जी, प्रांत संगठन सचिव डॉ सुनील कुमार अग्रवाल जी, प्रांत सहसचिव श्री अनिलेश राज जी, प्रांत विद्यालय स्वास्थ्य प्रबोधन प्रमुख श्री ओम प्रकाश पांडेय जी, प्रांत सह विद्यालय स्वास्थ्य प्रबोधन प्रमुख डॉ अमित कुमार शुक्ला जी, प्रांत कार्यालय प्रभारी डॉ अजीत प्रताप सिंह, उन्नाव जिलाध्यक्ष डॉ डी पी सिंह जी, लखनऊ महानगर सहसचिव डॉ प्रवीण मिश्रा जी, महानगर कार्यालय प्रमुख डॉ प्रभाकर सिंह जी आदि उपस्थित रहे।
संस्था की ओर से लगभग 187 छात्र छात्राओं तथा चिकित्सक एवं शिक्षकों सहित कुल 231 व्यक्तियों की उपस्थित रही ।
