भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में 11 वॉं अंतरराष्ट्रीय वन मेला का उद्घाटन

भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में 11 वॉं अंतरराष्ट्रीय वन मेला का उद्घाटन आज दिनांक 17 दिसम्बर को संपन्न हुआ । इस वन मेला में आरोग्य भारती के स्टाल का उद्घाटन मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमती मंजुला तिवारी जी के कर कमलों से संपन्न हुआ । इस अवसर पर मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति श्री गौरव तिवारी जी सहित कई गणमान्य एवं आरोग्य भारती के कार्यकर्ता उपस्थित थे । मेला में आरोग्य भारती का स्टाल अर्जुन पंडाल में 18 नंबर है । यह मेला 17 से 23 दिसंबर 2025 तक चलेगा । इस मेले में भारत के अलावा दुनिया के कई देशों से 1800 से अधिक नाड़ी वैद्य , वैद्य एवं पारम्परिक वैद्य शामिल होंगे । इस मेले में कई प्रकार की दुर्लभ वनौषधि प्रदर्शनी एवं विक्रय हेतु उपलब्ध है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *