“कड़ी सर्व विश्वविद्यालय में डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय का युवा प्रेरणादायी व्याख्यान”
“स्वस्थ जीवन, सशक्त युवा: कडी सर्व विश्वविद्यालय में डॉ. वार्ष्णेय ने दिए सफलता के सूत्र”
“युवा जीवन का मंत्र: स्वस्थ जीवन शैली” पर डॉ. अशोक वार्ष्णेय का प्रेरणादायी संबोधन
गांधीनगर, 23 मार्च 2026: आरोग्य भारती राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कडी सर्व विश्वविद्यालय, गांधीनगर परिसर में “युवा जीवन का मंत्र: स्वस्थ जीवन शैली” विषय पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। उनके साथ आरोग्य भारती के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ. शिवांग स्वामिनारायण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती अतिथियों का स्वागत प्रोफेसर भाविन पंड्या तथा प्रोफेसर दिव्यांग दवे द्वारा किया गया।
डॉ. वार्ष्णेय ने फार्मेसी एवं एमबीए के 200 से अधिक विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली शैली में स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र साझा किए। उन्होंने ऋतु एवं स्थानीय आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चैत्र नवरात्रि में नीम के उपयोग तथा आंवला को यकृत स्वास्थ्य के लिए एक प्रभावी औषधीय आहार बताया।
उन्होंने युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में निवेश करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “युवा अवस्था में फिटनेस में किया गया निवेश जीवनभर लाभ देता है।” नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए उन्होंने अनुशासन, नियमितता तथा प्रतिदिन स्वास्थ्य के लिए समय निकालने पर बल दिया।
डॉ. वार्ष्णेय ने मानसिक स्वास्थ्य, प्रसन्नता एवं आध्यात्मिक संतुलन के महत्व पर भी विचार रखे तथा The Seven Spiritual Laws of Success का उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं को अपने जीवन में जुनून, निरंतरता और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया, जैसा कि ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने कहा है।
उन्होंने “Seven Business Maharaja” पुस्तक का उल्लेख करते हुए धीरूभाई अंबानी की प्रेरणादायी सफलता यात्रा साझा की और युवा पीढ़ी को संस्कारवान, स्वास्थ्यमय जीवन एवं अपने सपनों को साकार कर विकसित भारत में योगदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन डो अशोक कुमार वार्ष्णेय और डो शिवांग स्वामिनारायण को स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
