आरोग्य भारती, पंजाब
— प्रांत बैठक, बटाला —
दिनांक 03 मई 2026, रविवार को बटाला में आरोग्य भारती, पंजाब की प्रांत बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह बैठक निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 09:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक विभिन्न सत्रों में संपन्न हुई।
बैठक में आरोग्य भारती के वरिष्ठ मार्गदर्शक आदरणीय डॉ. राकेश पंडित (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरोग्य भारती) तथा आदरणीय श्री संजीवन जी (प्रमुख – आरोग्य मित्र प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संयोजक, उत्तर क्षेत्र एवं राजस्थान) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रांत पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया।
उद्घाटन सत्र में आदरणीय डॉ. राकेश पंडित ने संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यों का संक्षिप्त परिचय देते हुए विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
प्रांत स्तर पर संगठन की गतिविधियों एवं वित्तीय व्यवस्था के अंतर्गत कोषाध्यक्ष *श्री संजीव भारद्वाज *द्वारा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही अर्थ प्रबंधन विषय पर मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक वित्तीय सुदृढ़ता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
डॉ. चंद्रशेखर कक्कड़, अध्यक्ष, आरोग्य भारती, पंजाब द्वारा सभी जिलों से गत वर्ष की गतिविधियों का विवरण संकलित कर उसकी समीक्षा की गई। विभिन्न आयाम प्रमुखों द्वारा अपने-अपने आयाम—व्यसन मुक्ति, योग प्रबंधन, पर्यावरण, स्वास्थ्य विद्यालय प्रबोधन एवं आरोग्य मित्र प्रशिक्षण—के अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा आगामी वर्ष की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।
तत्पश्चात आगामी वर्ष हेतु कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी जिलों में मंडल एवं बस्ती स्तर पर आरोग्य मित्रों के निर्माण एवं उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संगठन के सुदृढ़ीकरण हेतु कार्यकर्ताओं के नियमित प्रवास की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रांत के विभिन्न पदाधिकारियों के प्रवास निर्धारित किए गए तथा प्रवास योजना बनाकर उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर सहमति बनी।
बैठक के दौरान विभिन्न दायित्वों का निर्धारण भी किया गया, जिससे संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस बैठक में प्रांत के 8 जिलों से कुल 64 कार्यकर्ताओं (17 महिलाएं एवं 47 पुरुष) ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
मंच संचालन डॉ. प्रमोद कुमार, प्रांत सचिव, आरोग्य भारती, पंजाब द्वारा किया गया तथा बैठक व्यवस्था का प्रबंधन श्री शक्ति हांडा, सह सचिव, आरोग्य भारती, पंजाब द्वारा किया गया।
बैठक में डॉ. राजेश चोढा, डॉ. रणवीर बेतान, डॉ. कुलभूषण सोनी, डॉ. भारत बजाज, डॉ. मरवाह एवं डॉ. के.के भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अंत में आदरणीय डॉ. राकेश पंडित द्वारा प्रेरणादायी पाथेय प्रदान किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नरेंद्र खुल्लर, अध्यक्ष, आरोग्य भारती, बटाला द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।
डॉ. प्रमोद कुमार
प्रांत सचिव
आरोग्य भारती, पंजाब
