मासिक प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत लैब टेक्निशियन का नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन

दिनांक 15 मई 2026 को भोपाल महानगर के द्वारा मासिक प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत लैब टेक्निशियन का नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में पूरे देश से 500 से अधिक विद्यार्थी शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्री राकेश शुक्ला जी ( मंत्री मध्यप्रदेश शासन ) मुख्य वक्ता डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय जी ,सारस्वत अतिथि मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्र शर्मा जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ इंद्रनील बसु जी उपस्थित थे । कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में असम विश्वविद्यालय गुवाहाटी से डॉ डी० जयराजन जी , पुदुच्चेरी विश्वविद्यालय से डॉ आनंद वयरावल जी तथा पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ सुरेंद्र के शर्मा जी उपस्थित थे । कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होकर सायं 5 बजे तक कुल 5 सत्र में संपन्न हुआ । इसमें पेपर एवं पोस्टर प्रजेंटेशन भी आयोजित किया गया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *