indore

वन संचरण कार्यक्रम – आरोग्य भारती इंदौर महानगर

आरोग्य भारती इंदौर महानगर द्वारा 31 अगस्त दिन रविवार को वन संचरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा में इंदौर महानगर के योग मित्र, आस्था योग केंद्र, संगम नगर योग केंद्र, यूनिक हॉस्पिटल, आरोग्य भारती इंदौर महानगर के कार्यकर्ता एवं उनके परिवारजन सम्मिलित हुए। 200 से अधिक महिलाओं सहित कुल संख्या 350 से अधिक रही।
यात्रा इंदौर से प्रारंभ होकर मंडलेश्वर स्थित श्री माधव आश्रम न्यास गौशाला पहुंची। जहां मातृशक्ति एवं पुरुषों हेतु अलग-अलग बैठक व्यवस्था कर, उन्हें आरोग्य भारती के आयाम, संघ के पांच परिवर्तन, गर्भ संस्कार, प्रथम उपचार एवं घरेलू उपचार जैसे विषयों से परिचय कराते हुए उनका महत्व रखा गया। साथ ही गौशाला का भ्रमण कराया गया, गौशाला के उत्पादों से परिचय कराया गया, उनकी उपयोगिता बताई गई। गायों के संरक्षण के लिए प्रेरित की किया गया, बायोगैस प्लांट, गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पाद, आदि देखकर लोग अत्यंत हर्षित हुए। सम्मिलित लोगों के लिए ऋतु अनुरूप तुरंत बने केले चिप्स, गरमागरम भुट्टे एवं संपूर्ण भोजन की व्यवस्था थी। सभी ने बहुत उत्साह पूर्वक यात्रा एवं प्रबोधन में सहभागिता दिखाई। प्रबोधन हेतु प्रांतीय टोली से श्री विष्णु सेन जी कच्छावा, वैद्य लोकेश जी जोशी, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ दिवाकर पटेल, डॉ आशीष जी जोशी, डॉ अशोक ठाकुर उपस्थित रहे।
साथ ही प्रांतीय एवं महानगर टोली से डॉ सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ प्रमोद नीमा, श्री सजल जी मित्तल, डॉ जयशंकर मुंड, श्री वीर सिंह जी यादव, डॉ अजीतपाल सिंह चौहान, श्री प्रभाकर कोहेकर, श्री मधुकांत जी दुबे आदि साथी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का संचालन अलग-अलग कक्षों में डॉ आशीष तिवारी महानगर सचिव एवं श्री मयंक जी फरक्या महानगर सह सचिव द्वारा किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का व्यवस्थापन श्री अमित जी जोशी, श्री अर्पण जी काटे एवं श्री राजेश जी मीणा ने किया।

यात्रा प्रसन्नतापूर्वक एवं निर्बाध पूर्ण हुई साथ ही आरोग्यभारती को नए कार्यकर्ता भी प्राप्त हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *