साम्बा (31 अगस्त)। अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए आरोग्य भारती ज़िला साम्बा इकाई ने आज ज़िला प्रमुख डॉ चन्द्र मोहन की देखरेख में ज़िले के रिंग रोड़ पर कश्मीर घाटी को जाने वाले ट्रक जिनको खराब मौसम की बजह से रोका गया है उनके चालको व परिचालकों के स्वास्थ्य प्रति गंभीरता दिखाते हुए उनका चेक अप किया गया व मुफ़्त में दवाईयां भी वितरित की गईं।
इसके अलावा उनमें खाने पीने की सामग्री भी वितरित की गई।
इस अवसर पर विजयपुर विधायक चंदर प्रकाश गंगा भी उनके साथ मौजूद थे और उन्होंने आरोग्य भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया।
अपने इस प्रयास के बारे में बात करते हुए ज़िला प्रमुख डॉ चन्द्र मोहन ने बताया कि आरोग्य भारती हर समय, हर घड़ी, हर वक़्त और किसी भी हाल में या किसी भी आपदा में जनमानस के प्रति गम्भीर है और लोगों की सेवा हेतु हर घड़ी प्रयासरत रहती है। उन्होंने कहा कि हर मुश्किल में लोगों का साथ देने के लिए व लोगों जागरूक करने के लिए भी आरोग्य भारती हमेशा अग्रसर रहती है। इस अवसर पर डॉ रोहित, राजन शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुनील शर्मा, डॉ पंकज भगत, सतपाल शर्मा, आदि ने भी इस मुहीम में बढ़चढ़ कर साथ दिया।
