दिनांक 03 जुलाई 2026 , शुक्रवार को मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जी से मुलाकात हुई । माननीय राज्यपाल जी को आरोग्य सम्पदा का गर्भ संस्कार अंक भेंट किया । माननीय राज्यपाल जी ने आरोग्य सम्पदाके अंक की बहुत ही प्रशंसा की साथ ही सम्पूर्ण देश भर में आरोग्य भारती के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के बाद उन्होंने काफ़ी सराहना की । उन्होंने कहा कि मैं भी आरोग्य भारती का कार्यकर्ता हूँ और मुझे आरोग्य भारती के साथ मिलकर कार्य करने में अच्छा अनुभव रहा है । साथ में मध्यभारत प्रांत के संगठन सचिव श्री मुकेश दीक्षित जी और भोपाल महानगर के कार्याध्यक्ष डॉ॰ डी॰ विजय कुमार जी भी उपस्थित थे ।
